अहोई अष्टमी पर नेताओं ने दी शुभकामनाएं, बच्चों की लंबी उम्र की कामना
अहोई अष्टमी पर केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कई अन्य नेताओं ने एक्स पर शुभकामना संदेश साझा किए। सभी ने अहोई माता से बच्चों की दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य और परिवारों की सुख-समृद्धि की प्रार्थना की।
संतान की लंबी आयु, अच्छे स्वास्थ्य और सुख-समृद्धि की मंगलकामना के साथ मनाए जाने वाले अहोई अष्टमी पर्व पर देश के कई नेताओं ने माताओं और बहनों को शुभकामनाएं दीं। नेताओं ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर संदेश साझा कर अहोई माता से सभी बच्चों के स्वस्थ, सुखी और उज्ज्वल भविष्य की प्रार्थना की।
केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने अपने संदेश में कहा कि अहोई अष्टमी संतान की दीर्घायु, आरोग्य और सुख-समृद्धि की कामना का पावन अवसर है। उन्होंने सभी माताओं और बहनों को पर्व की बधाई देते हुए प्रार्थना की कि अहोई माता हर परिवार में सुख, शांति और समृद्धि बनाए रखें।
राज्यसभा सांसद संजय भाटिया ने भी माताओं और बहनों को अहोई अष्टमी की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने बच्चों के अच्छे स्वास्थ्य और लंबी आयु के साथ परिवारों में सुख-समृद्धि और शांति की कामना की।
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने संदेश में माताओं के विश्वास, त्याग और समर्पण को इस व्रत की विशेषता बताया। उन्होंने कामना की कि माता अहोई की कृपा से सभी संतानों को लंबी आयु, यश और सफलता का आशीर्वाद मिले।
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मातृशक्ति के प्रेम और त्याग को नमन करते हुए पर्व की बधाई दी। उन्होंने अहोई माता से सभी के उत्तम स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि और दीर्घायु जीवन की प्रार्थना की।
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भी सभी माताओं को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कामना की कि माता अहोई के आशीर्वाद से बच्चों का जीवन स्वास्थ्य, सफलता, खुशहाली और सुख-समृद्धि से भरा रहे।
राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने अहोई अष्टमी को माताओं के त्याग, प्रेम और संतान के प्रति अटूट स्नेह से जुड़ा पर्व बताया। उन्होंने सभी माताओं और बहनों को इस अवसर पर बधाई दी।
दिल्ली सरकार के मंत्री प्रवेश सिंह वर्मा ने अपने संदेश में बच्चों के सुख, अच्छे स्वास्थ्य और लंबी आयु की कामना की। उन्होंने प्रार्थना की कि माता अहोई सभी बच्चों को खुशहाल जीवन का आशीर्वाद दें और हर परिवार पर अपनी कृपा बनाए रखें।
दिल्ली सरकार के मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि मां का प्रेम, ममता और आशीर्वाद संतान के जीवन की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने अहोई अष्टमी को मातृत्व के स्नेह, विश्वास और बच्चों की सुख-समृद्धि व दीर्घायु की कामना का प्रतीक बताया। साथ ही सभी बच्चों के स्वस्थ और उज्ज्वल भविष्य की प्रार्थना की।
बिहार सरकार के मंत्री नंदकिशोर राम ने भी माताओं और बहनों को पर्व की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि अहोई अष्टमी मां के निस्वार्थ प्रेम, अटूट विश्वास और वात्सल्य का प्रतीक है। उन्होंने माता अहोई से सभी बच्चों पर आशीर्वाद बनाए रखने और प्रत्येक परिवार में सुख, शांति व समृद्धि की कामना की।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)