दिल्ली-NCR में आज बारिश के आसार, बादलों के बीच उमस से मिलेगी राहत
दिल्ली-NCR में बुधवार को मौसम सुहावना रहने की संभावना है। आसमान में बादल छाए रहने के साथ कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। बारिश होने से लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।
दिल्ली-NCR में बारिश के आसार, उत्तराखंड में भूस्खलन से पुल क्षतिग्रस्त
दिल्ली-एनसीआर में मानसून की गतिविधियां एक बार फिर बढ़ती दिखाई दे रही हैं। बुधवार को दिल्ली के अलावा नोएडा, गुरुग्राम, फरीदाबाद और गाजियाबाद में बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, पूरे क्षेत्र में आसमान में बादल छाए रह सकते हैं और कई इलाकों में हल्की बारिश देखने को मिल सकती है।
कुछ स्थानों पर सुबह से दोपहर के बीच मध्यम बारिश होने का अनुमान है। इसके बाद शाम और रात के समय भी हल्की बौछारें पड़ सकती हैं। हालांकि बारिश के बावजूद तापमान में फिलहाल बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। अधिकतम तापमान करीब 30 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।
लगातार बनी उमस के बीच बारिश होने से दिल्ली-एनसीआर के लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में भी तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना कम है। गुरुवार को भी क्षेत्र में बादल छाए रहने और बारिश का दौर जारी रह सकता है।
पिथौरागढ़ में भूस्खलन से कूलागाड़ पुल क्षतिग्रस्त
उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश के बीच पिथौरागढ़ जिले में भूस्खलन की घटना सामने आई है। धारचूला-तवाघाट मोटर मार्ग पर बुधवार को पहाड़ी से मलबा और चट्टानें गिरने के कारण कूलागाड़ पुल को नुकसान पहुंचा।
सीमा सड़क संगठन (BRO) के अधिकारियों के मुताबिक, पहाड़ी से गिरे पत्थरों और चट्टानों की वजह से पुल का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हुआ है। सड़क संपर्क को जल्द बहाल करने के लिए संबंधित टीमों ने काम शुरू कर दिया है। बारिश के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन का खतरा बना हुआ है, इसलिए स्थानीय स्तर पर निगरानी भी बढ़ाई गई है।
What's Your Reaction?
Like
5
Dislike
0
Love
5
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)