नेपाल में बाढ़ पीड़ितों के सम्मान में राष्ट्रीय शोक, 1,353 लोगों की मौत
नेपाल में विनाशकारी बाढ़ में जान गंवाने वालों के सम्मान में सोमवार को राष्ट्रीय शोक मनाया जा रहा है। पुलिस के अनुसार 1,353 शव बरामद किए जा चुके हैं, जबकि 3,992 लोग अब भी संपर्क से बाहर हैं।
भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने भारत और अमेरिका के बीच आर्थिक संबंधों को लेकर सकारात्मक संकेत दिए हैं। उन्होंने कहा कि दोनों देशों की आर्थिक साझेदारी लगातार मजबूत हो रही है और अमेरिकी कंपनियों के लिए भारत में कारोबार और निवेश के नए अवसर सामने आ रहे हैं।
अमेजन के अधिकारियों के साथ मुलाकात के बाद गोर ने भारत में कंपनी की मौजूदगी, अमेरिकी कारोबार के लिए बढ़ते अवसर और दोनों देशों के आर्थिक रिश्तों को और मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि अमेरिकी नवाचार दुनिया में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।
बेंगलुरु दौरे के दौरान अमेरिकी राजदूत ने दक्षिण भारत में भारत-अमेरिका सहयोग को लेकर भी बात की। उनके मुताबिक, इस साझेदारी से इनोवेशन, निवेश और महत्वपूर्ण खनिजों की सप्लाई चेन को मजबूती मिल रही है। उन्होंने कर्नाटक में स्पेस टेक्नोलॉजी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और व्यापार के क्षेत्र में दोनों देशों के बढ़ते सहयोग का भी उल्लेख किया।
कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार से मुलाकात के बाद गोर ने कहा कि विभिन्न पहलों के जरिए अमेरिकी और भारतीय उद्योगों के लिए नए अवसर तैयार किए जा रहे हैं।
अमेरिकी राजदूत ने बेंगलुरु दक्षिण से बीजेपी सांसद तेजस्वी सूर्या से भी मुलाकात की। दोनों के बीच भारत-अमेरिका साझेदारी के जरिए विकास, इनोवेशन और नए अवसरों को बढ़ावा देने के मुद्दे पर चर्चा हुई।
गोर ने भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को लेकर भी प्रगति का संकेत दिया। ऑटोमोटिव कंपोनेंट मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया के 66वें वार्षिक सत्र में उन्होंने कहा कि दोनों देश व्यापारिक संबंधों को मजबूत करने के लिए मिलकर काम कर रहे हैं और बातचीत में काफी प्रगति हुई है।
उन्होंने बताया कि केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल आने वाले हफ्तों में अमेरिका का दौरा कर सकते हैं। इस दौरान जी20 व्यापार मंत्रियों की बैठक और दोनों देशों के बीच चल रही द्विपक्षीय व्यापार समझौते की बातचीत से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होने की उम्मीद है।
गोर ने कहा कि भारत और अमेरिका ऐसे व्यापारिक रिश्ते बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं, जो निष्पक्ष, पारस्परिक और दोनों देशों के लिए लाभकारी हों।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)