गुटेरेस होंगे ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में शामिल, सितंबर में नई दिल्ली आएंगे UN महासचिव
नई दिल्ली में 12-13 सितंबर को 18वां ब्रिक्स शिखर सम्मेलन होगा। भारत की अध्यक्षता में होने वाले सम्मेलन में UN महासचिव एंटोनियो गुटेरेस के शामिल होने की संभावना है।
संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस के नई दिल्ली में होने वाले 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में शामिल होने की संभावना है। भारत इस वर्ष ब्रिक्स की अध्यक्षता कर रहा है और सम्मेलन का आयोजन 12-13 सितंबर को भारत मंडपम में किया जाएगा।
ब्रिक्स सम्मेलन में सदस्य देशों के राष्ट्राध्यक्षों और सरकार प्रमुखों के अलावा साझेदार तथा आमंत्रित देशों के प्रतिनिधियों के भी शामिल होने की उम्मीद है। संयुक्त राष्ट्र महासचिव के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने बताया कि गुटेरेस के सम्मेलन में भाग लेने की जानकारी जल्द औपचारिक रूप से सामने आ सकती है।
भारत की अध्यक्षता में हो रहा सम्मेलन
भारत ने 1 जनवरी 2026 से चौथी बार ब्रिक्स की अध्यक्षता संभाली है। इससे पहले भारत 2012, 2016 और 2021 में संगठन की अध्यक्षता कर चुका है। इस वर्ष ब्रिक्स अपनी स्थापना के 20 वर्ष भी पूरे कर रहा है।
इस बार ब्रिक्स की थीम ‘लचीलापन, नवाचार, सहयोग और स्थिरता के लिए निर्माण’ रखी गई है। भारत की अध्यक्षता के दौरान संगठन के सहयोग को आगे बढ़ाने के लिए देश के 25 से अधिक शहरों में 350 से ज्यादा बैठकें और उच्चस्तरीय कार्यक्रम आयोजित किए जा चुके हैं।
तीन प्रमुख क्षेत्रों पर सहयोग
भारत की अध्यक्षता के दौरान ब्रिक्स सहयोग को राजनीतिक एवं सुरक्षा, आर्थिक एवं वित्तीय तथा सांस्कृतिक एवं लोगों के बीच संपर्क जैसे तीन प्रमुख क्षेत्रों में आगे बढ़ाने पर जोर दिया गया है।
नई दिल्ली में होने वाला शिखर सम्मेलन इसी व्यापक सहयोग को आगे बढ़ाने और सदस्य देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी मजबूत करने का प्रमुख मंच होगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)