दिल्ली के सत्य निकेतन में इमारत गिरने से 6 की मौत, पीएम मोदी ने जताया दुख
दिल्ली के सत्य निकेतन में बहुमंजिला इमारत गिरने से छह लोगों की मौत हो गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हादसे पर दुख जताते हुए पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। मौके पर राहत और बचाव अभियान जारी है।
नई दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में बहुमंजिला इमारत गिरने की घटना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गहरा दुख जताया है। उन्होंने हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की।
प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक, पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर हादसे को बेहद दुखद बताया। उन्होंने कहा कि घटना से प्रभावित लोगों की मदद के लिए अधिकारी मौके पर मौजूद हैं और राहत एवं बचाव कार्य जारी है।
दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के सत्य निकेतन क्षेत्र में रविवार दोपहर एक पुरानी बहुमंजिला इमारत अचानक ढह गई थी। हादसे के बाद मलबे में फंसे लोगों को निकालने के लिए बचाव अभियान शुरू किया गया।
जानकारी के अनुसार, दुर्घटना में मृतकों की संख्या बढ़कर छह हो गई है। वहीं, राहत एवं बचाव दलों ने मलबे से अब तक 11 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला है।
सोमवार को भी घटनास्थल पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी रहा। दिल्ली पुलिस और अन्य संबंधित बचाव दल मलबे में संभावित रूप से फंसे लोगों की तलाश में जुटे हुए हैं। प्रशासन की टीमें राहत कार्यों के साथ प्रभावित लोगों को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने में लगी हैं।
हादसे के बाद इलाके में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई है और बचाव कार्य के दौरान आसपास के क्षेत्र में लोगों की आवाजाही को नियंत्रित किया जा रहा है। अधिकारियों की ओर से स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)